फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Result: क्या आपको पता है पिछले एसआई एग्जाम का क्या रहा था कटऑफ और इस बार कितना रह सकता है आंकड़ा

Mon, 17 Jan 2022 01:29 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में SI समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही रिवाइज्ड आन्सर-की जारी करने के बाद परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
UP Police SI Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में उपनिरीक्षक समेत कई अन्य पदों की भर्ती के लिए कराई गई लिखित परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों को परिणाम का इंतजार बना हुआ है। इस रिजल्ट को लेकर युवाओं के बीच में कई तरह की कयासबाजी चल रही है। अभ्यर्थी कभी एग्जाम के रिजल्ट जारी किए जाने की डेट को लेकर अनुमान लगाते हैं तो कभी कटऑफ को लेकर अनुमानित आंकड़े बताते हैं। अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल परीक्षा समाप्त होने के अंतिम दिन से ही बना हुआ है कि इस लिखित परीक्षा में कम से कम कितने अंक लाने वाले कैंडिडेट्स को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र माना जाएगा। युवाओं को इससे जुड़ी अभी तक ऐसी कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसे में इस आर्टिकल में यूपी पुलिस की वर्ष 2015-16 में सम्पन्न हुई भर्ती के एग्जाम के रिजल्ट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई हैं जिसे देखने के बाद उम्मीदवार आसानी से अपने आगामी परीक्षा के परिणाम में कटऑफ मार्क्स का अनुमान लगा सकते हैं। इसके अलावा इस भर्ती का परिणाम जानने के लिय यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। साथ ही अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स के लिए इन दिनों सफलता द्वारा FREE Current Affairs - Download Now  कोर्स चलाया जा रहा है, जिसे उम्मीदवार केवल दिए गए लिंक की मदद से ज्वॉइन कर सकते हैं। 

जान लें वर्ष 2015 में क्या था कटऑफ

साल 2015-16 में अंतिम बार UP Police SI की भर्ती  का आयोजन किया गया था जिसके कटऑफ को भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के आधार पर नीचे दी गई तालिका में दर्शाया गया है। इससे आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें इस भर्ती की लिखित परीक्षा में कम से कम कितने अंक प्राप्त करने होंगे।
कैटेगरी  कटऑफ मार्क्स 
अनारक्षित 332.91
अन्य पिछड़ा वर्ग  321.25
अनुसूचित जाति  283.91
अनुसूचित जनजाति  235.41
भूतपूर्व सैनिक  271.50
महिला  239.25
विज्ञापन

इस आधार पर कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि अबकी बार यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। इनकी स्पष्ट जानकारी के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर अवश्य विज़िट कर लें।   

यह भी पढ़ें:    
कांस्टेबल सिलेबस- पढ़ें    
कांस्टेबल एलिजिबिलिटी: देखें    
कांस्टेबल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें    
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें  

न्यूनतम कितने प्रतिशत लाने होंगे अंक 

यूपीपीआरपीबी द्वारा सबइंस्पेक्टर (SI) समेत कई अन्य पदों पर कराई जाने वाली भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, लिखित परीक्षा के प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 35 पर्सेंट व कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में विफल रहने वाले अभ्यर्थी भर्ती के अलगे चरण के लिए पात्र नहीं होंगे। अभ्यर्थी को यह अंक नॉर्मलाइजेशन के बाद हासिल करने होंगे। इस नियम को और अधिक स्पष्टता से समझने के लिए कैंडिडेट्स को भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना को देख लेना चाहिए। 

कब तक जारी किए जाएंगे SI भर्ती परीक्षा के परिणाम 

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें