कोरोना महामारी के कारण बीते दो वर्षों से भारतीय सेना में भर्तियां नहीं कराई गई हैं जिसके बाद केंद्र सरकार ने इन सेनाओं में रिक्त चल रहे पदों को भरने और अधिक से अधिक युवाओं को अवसर देने के लिए अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती कराए जाने का बड़ा ऐलान किय है। इसके लिए चार साल के लिए भर्ती कराई जा रही है। इस भर्ती के तहत चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अग्निवीर की श्रेणी में रखा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत जल्द ही की जा सकती है। इसके अंतर्गत सबसे पहले इंडियन एयरफोर्स में भर्ती कराई जाएंगी। भारतीय वायु सेना में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए कुछ ही दिनों में आवेदन विडों खोल दी जाएगी जिसे लेकर भारतीय वायु सेना ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया है। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही अगर सरकारी नौकरियों की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क करेंट अफेयर्स कोर्स बैच को दिए गए लिंक FREE Current Affairs - Download Now की मदद से तुरंत ज्वॉइन कर सकते हैं।
अग्निपथ स्कीम के तहत इंडियन आर्मी या अन्य सेनाओं में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को पूर्णकालिक सेना भर्ती के जवानों की तरह ही एक वर्ष में 30 छुट्टियां दी जाएंगी। इसके अलावा अग्निवीरों को कैंटीन की सुविधा, यूनिफॉर्म खर्च के अलावा इंश्योरेंस कवर भी मुहैया कराया जाएगा। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी वायु सेना की वेबसाइट पर जाकरजारी नोटिस को देख सकते हैं।
अग्निवीर बनने के लिए उम्मीदवार की आयु 17.5 साल से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
भर्ती कुल 4 साल के लिए होगी और अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही सेना में पर्मानेन्ट कमीशन पर रखा जा सकेगा।
इस दौरान पहले साल 30,000/- से लेकर चौथे साल 40,000/- तक का पैकेज अग्निवीरों को दिया जाएगा। इसके अलावा जोखिम, राशन,वर्दी और उपयुक्त यात्रा भत्ता भी देय होगा।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।