जानें आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
रिसर्च एसोसिएट (रसायन विज्ञान): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान या संबंधित विषय में पीएचडी होनी चाहिए। अगर किसी ने अपनी पीएचडी थीसिस जमा कर दी है, तो भी आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम उम्र 35 साल है, लेकिन SC/ST उम्मीदवारों के लिए 5 साल और OBC उम्मीदवारों के लिए 3 साल की छूट दी जाएगी।
जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF)
- विषय 1: रसायन विज्ञान, पदार्थ विज्ञान या पॉलिमर विज्ञान - उम्मीदवार के पास प्रथम श्रेणी में मास्टर्स डिग्री और NET पास होना चाहिए।
- विषय 2: रासायनिक अभियांत्रिकी, पदार्थ विज्ञान और पॉलिमर विज्ञान - उम्मीदवार के पास बीई/टेक + नेट/गेट पास या एमई/एमटेक (प्रथम श्रेणी) होना चाहिए। अधिकतम उम्र 28 साल है, लेकिन एससी/एसटी के लिए 5 साल और OBC (Non-Creamy Layer) के लिए 3 साल की छूट दी जाएगी।
कितना मिलेगा वेतन?
रिसर्च एसोसिएट (RA) को हर महीने 67,000 रुपये मिलेंगे और जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) को पहले साल 37,000 रुपये और दूसरे साल में 42,000 रुपये मिल सकते हैं, अगर काम में अच्छी प्रगति हो। इसके अलावा, आकस्मिक खर्चों के लिए JRF को सालाना 15,000 रुपये और RA को सालाना 20,000 रुपये तक की राशि दी जाएगी।
छात्रवृत्ति पाने वालों को एचआरए (HRA) सरकारी नियमों के अनुसार मिलेगा।