फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DMRC Jobs: दिल्ली मेट्रो में ITI पास युवाओं के लिए बिना परीक्षा भर्ती, छह नवंबर से शुरू होगी वॉक-इन स्क्रीनिंग

Wed, 29 Oct 2025 07:04 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

DMRC Technician Vacancy 2025: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आईटीआई पास युवाओं के लिए टेक्नीशियन के पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन स्क्रीनिंग के माध्यम से होगा, जो 6 नवंबर 2025 से शुरू हो जाएगी।
 
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DMRC Technician Recruitment 2025: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने टेक्नीशियन पदों पर युवाओं के लिए शानदार नौकरी का अवसर दिया है। अगर आपने 10वीं या 12वीं के बाद आईटीआई किया है, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन पूरी तरह मेरिट-सह-आरक्षण पर आधारित होगा।

विज्ञापन

वॉक-इन स्क्रीनिंग 6 नवंबर से शुरू

डीएमआरसी ने इस भर्ती का विस्तृत विज्ञापन अपनी आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com के Career सेक्शन में जारी किया है। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन स्क्रीनिंग के माध्यम से होगा, जो 6 नवंबर 2025 से शुरू हो जाएगी। डीएमआरसी ने वॉक-इन स्क्रीनिंग का पूरा शेड्यूल जारी किया है, जोकि इस प्रकार है:
  • 6 व 7 नवंबर 2025: Government Industrial Training Institute, Labour Colony, SIDCO, Guindy, Chennai – 600032
  • 11 नवंबर 2025: Coimbatore
  • 14 नवंबर 2025: Madurai

उम्मीदवार इन तिथियों पर अपने सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आवश्यक योग्यता और पात्रता

यह भर्ती आरएस, ट्रैक्शन, सिविल और ट्रैक जैसे विभिन्न विभागों के लिए की जा रही है। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास प्रमाणपत्र होना चाहिए। साथ ही, उसने इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, फिटर, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस, या पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम ट्रेड में आईटीआई कम से कम 60% अंकों के साथ पास की हो।

18 से 33 वर्ष वाले कर सकते हैं आवेदन

1 अक्तूबर 2025 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
 
विवरण जानकारी
संस्था का नाम दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC)
पद का नाम टेक्नीशियन
पदों की संख्या घोषित नहीं
नोटिफिकेशन जारी 28 अक्तूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2025 (स्क्रीनिंग तक)
योग्यता 10वीं/12वीं पास और आईटीआई
आयु सीमा 18 से 33 वर्ष
सैलरी 27,014 रुपये प्रतिमाह
चयन प्रक्रिया स्क्रीनिंग और मेरिट बेस चयन (कोई परीक्षा नहीं)
 

DMRC Technician Salary: इतना मिलेगा वेतन

उम्मीदवारों की प्रारंभिक नियुक्ति 03 (तीन) वर्ष की अवधि के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर घटाया या बढ़ाया जा सकता है। चयनित होने पर निश्चित अवधि के अनुबंध के आधार पर 27,014 रुपये सीटीसी दिया जाएगा। समेकित वेतन में अन्य सभी लाभ जैसे आवास, परिवहन, चिकित्सा, एलटीए, कैंटीन, बीमा आदि शामिल हैं और करों में कटौती के अधीन हैं। निश्चित वेतन के अतिरिक्त भत्ते, यदि कोई हों, निगम के नियमों के अनुसार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ऑफलाइन है आवेदन प्रक्रिया

दिल्ली मेट्रो ने यह भर्ती चेन्नई मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरना होगा। प्रक्रिया इस प्रकार है:
  • डीएमआरसी के नोटिफिकेशन से दिए गए एप्लीकेशन फॉर्मेट को डाउनलोड करें।
  • उसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, माता-पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि हाथ से भरें।
  • फॉर्म के साथ हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं।
  • इसके साथ 10 कलर फोटो, 10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और वैध आईडी प्रूफ की प्रतियां संलग्न करें।
  • तय तारीख पर वॉक-इन स्क्रीनिंग के स्थान पर पहुंचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें