आवेदन की जरूरी शर्तें
- DEE असम शिक्षक भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार को 30 सितंबर, 2025 तक सर्व शिक्षा अभियान (Samagra Shiksha Assam - SSA) के अंतर्गत संविदा (Contractual) या राज्य पूल (State Pool) शिक्षक के रूप में कार्यरत होना अनिवार्य है।
- इसके साथ ही, उम्मीदवार ने 30 सितंबर, 2025 तक कम से कम 3 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर ली होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी केवल उसी पद श्रेणी में आवेदन कर सकेगा, जिस पर वह वर्तमान में कार्यरत है, और वह भी केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर पाएगा।
- इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- सभी आवेदन केवल DEE असम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ही किए जाएंगे। आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित विस्तृत जानकारी DEE असम के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।
इतना मिलेगा वेतन
निम्न प्राथमिक (Lower Primary) और उच्च प्राथमिक (Upper Primary) दोनों पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन बैंड-2 (PB-2) में नियुक्त किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक वेतन 14,000 से 70,000 रुपये प्रति माह निर्धारित है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को “असम सेवा (वेतन संशोधन) (संशोधन) नियम, 2019” के प्रावधानों के अनुसार ग्रेड वेतन (Grade Pay) तथा अन्य स्वीकृत भत्ते (Allowances) भी प्रदान किए जाएंगे।