फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi University Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय में निकलीं बंपर भर्ती, 57 हजार तक मिलेगा वेतन

Sun, 12 Jun 2022 11:15 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi University Recruitment: दिल्ली विश्नविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 11 जून, 2022 से हो चुकी है। आवेदन की प्रक्रिया 21 दिनों तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
Delhi University - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi University Recruitment: अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। दिल्ली विश्नविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर बंपर भर्तियां जारी की है। यह भर्ती विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज के लिए जारी की गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर भर्ती के नोटिफिकेशन को चेक कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार ramjas.du.ac.in या colrec.du.ac.in पर भी विजिट कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

Delhi University Recruitment: इस तारीख तक कर लें आवेदन
दिल्ली विश्नविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 11 जून, 2022 से हो चुकी है। आवेदन की प्रक्रिया 21 दिनों तक जारी रहेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन पूरा कर लें।   

Delhi University Recruitment: इतने पदों पर होगी भर्तियां
इस भर्ती के माध्यम से जारी की गई रिक्त पदों की कुल संख्या 148 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 57 हजार तक वेतन मिलेगा।

भर्ती का विवरण-:
  • वनस्पति विज्ञान के लिए रिक्त पदों की संख्या- 12 पद
  • अर्थशास्त्र के लिए रिक्त पदों की संख्या-  6 पद
  • केमिस्ट्री के लिए रिक्त पदों की संख्या- 22 पद
  • कॉमर्स के लिए रिक्त पदों की संख्या- 15 पद
  • हिंदी के लिए रिक्त पदों की संख्या-  6 पद
  • अंग्रेजी के लिए रिक्त पदों की संख्या-  11 पद
  • गणित के लिए रिक्त पदों की संख्या-  12 पद
  • इतिहास के लिए रिक्त पदों की संख्या-  12 पद
  • फिजिक्स के लिए रिक्त पदों की संख्या-  27 पद
  • फिलॉसफी के लिए रिक्त पदों की संख्या-  01 पद
  • संस्कृत के लिए रिक्त पदों की संख्या-  03 पद
  • राजनीति विज्ञान के लिए रिक्त पदों की संख्या-  07 पद
  • जूलॉजी के लिए रिक्त पदों की संख्या-  11 पद
  • सांख्यिकी के लिए रिक्त पदों की संख्या-  05 पद   
 
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55 फीसदी अंकों के साथ में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास में यूजीसी या सीएसआईआर नेट की भी योग्यता होनी चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्लस्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें