फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Police Exam: दिल्ली पुलिस पीई और एमटी के लिए प्रवेश पत्र जारी, 25 जुलाई से शुरू होगी शारीरिक परीक्षा

Wed, 22 Jul 2026 12:35 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Police PE&MT Admit Card 2026: दिल्ली पुलिस ने भर्ती प्रक्रिया 2025 के तहत आयोजित होने वाले फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक पोर्टल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। शारीरिक परीक्षा 25 जुलाई 2026 से शुरू होगी।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Police PE&MT Exam: दिल्ली पुलिस ने भर्ती प्रक्रिया 2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाले फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह शारीरिक परीक्षा 25 जुलाई 2026 से शुरू होगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत कांस्टेबल (पुरुष/महिला), कांस्टेबल (ड्राइवर), हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) और हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) जैसे पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा, तभी उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी।

कब होगी परीक्षा?

दिल्ली पुलिस की फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) परीक्षा 25 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा की तिथि, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और केंद्र पर ही परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के लिए किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। जो अभ्यर्थी तय समय पर शारीरिक परीक्षा में उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

शारीरिक परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज

  • ई-एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी।
  • 10 हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
  • एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र (ID Proof)।
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक।
  • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित मूल प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • पहाड़ी क्षेत्र, खेल कोटा या NCC से संबंधित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • सभी जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित (Self-Attested) फोटोकॉपी का एक सेट।
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी जरूरी शर्तें

कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष पद के लिए उम्मीदवारों के पास PE&MT की तिथि पर वैध LMV (कार/मोटरसाइकिल) ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। लर्नर लाइसेंस मान्य नहीं होगा। कांस्टेबल (ड्राइवर) पद के लिए उम्मीदवारों के पास 15 अक्टूबर 2025 या उससे पहले जारी वैध HMV ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

शारीरिक परीक्षा की शुरुआत दौड़ (Race) से होगी। दौड़ में सफल उम्मीदवार ही लंबी कूद (Long Jump) और ऊंची कूद (High Jump) में भाग ले सकेंगे। लंबी कूद और ऊंची कूद के लिए तीन-तीन अवसर दिए जाएंगे। फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) केवल उन्हीं उम्मीदवारों का होगा जो सभी शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) में सफल होंगे।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment (भर्ती) सेक्शन खोलें।
  • “Delhi Police PE&MT E-Admit Card 2025-26” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/आवेदन संख्या/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड भरकर जानकारी सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  • शारीरिक परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें