शैक्षणिक योग्यता-आयु सीमा
आवेदकों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से विधि स्नातक (LLB) की डिग्री प्राप्त करनी होगी। इसके अतिरिक्त, उसे अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण करके प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (COP) भी प्राप्त करना होगा। उम्मीदवार को 10 जनवरी 2025 तक कम से कम 7 वर्षों तक अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करना होगा। वहीं आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
दिल्ली उच्चतर न्यायिक सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग या आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों को 2,000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
कैसे होगा चयन?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार पहले प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके बाद मुख्य परीक्षा होगी। दूसरे चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, और फिर चयन प्रक्रिया के समग्र चरण में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।