दिल्ली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र 18 फरवरी को जारी होंगे। इस बात की जानकारी सोमवार को वन और वन्यजीव विभाग, दिल्ली ने दी है। वन रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र गुरुवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। प्रवेश पत्र के जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल सब इंस्पेक्टर इंटरव्यू एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट
forest.delhigovt.nic.in.
मार्च में होगी परीक्षा
दिल्ली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन मार्च में होगा। वन रक्षक भर्ती परीक्षा 1 मार्च से लेकर 7 मार्च के बीच आयोजित होगी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वन रक्षक भर्ती परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी।
इसे भी पढ़ें-आर्मी वॉर कॉलेज में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका आज, जल्दी आवेदन करें
ऐसे डाउनलोड करें दिल्ली फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-दिल्ली फॉरेस्ट गार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट forest.delhigovt.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आप अपना विवरण दर्ज करेंगे।
-इसके बाद आपका फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।