West Bengal Police SI Interview Admit Card 2021: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने सब इंस्पेक्टर इंटरव्यू एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सब इंस्पेक्टर साक्षात्कार प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी अपना इंटरव्यू एडमिट कार्ड wbpolice.gov.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
wbpolice.gov.in.
इसे भी पढ़ें-असम राइफल्स में शुरू हुई बंपर भर्तियां, अप्रैल में यहां होगी भर्ती रैली
ये भर्ती सब इंस्पेक्टर (निहत्थी शाखा) और सब इंस्पेक्टर (सशस्त्र शाखा) के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए हो रही है। इससे पहले सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हुई थी। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए थे, वे साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। ध्यान रहे कि साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी अनिवार्य तौर पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थी 22 फरवरी से 25 फरवरी के बीच उपस्थित हो सकते हैं।
अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए एसआई इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri: पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के पदों पर भर्तियां, बेहद आसानी से होगा चयन
ऐसे डाउनलोड करें SI इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-पश्चिम बंगाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिक्रूटमेंट सेक्शन में एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-आप अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉग इन कर सकते हैं।
-इसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-इस तरह आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक