कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा इस वक्त दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के पदों के लिए तीन भर्तियों का आयोजन किया जा रहा है। आयोग द्वारा आयोजित की जा रही इन भर्तियों में हेडकॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों, हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर होने वाली भर्ती शामिल है। इन तीनों भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इनके लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) अक्तूबर के महीने में आयोजित की जानी है। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हेडकॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए CBT का आयोजन 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर के बीच, कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के लिए 21 अक्तूबर 2022 को और हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के लिए 27 और 28 अक्तूबर 2022 को किया जाएगा। अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय मे इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable Ebook - Downlode Now की सहायता लेकर परीक्षा की कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं।
क्या है टाई ब्रेकिंग रूल :
इन भर्तियों में अगर दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के समान मार्क्स आते हैं तो सफल अभ्यर्थी के चयन के लिए खास टाई ब्रेकिंग फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाएगा। दरअसल हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) की भर्तीमें दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के समान मार्क्स आने पर उन अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी जिनकी उम्र अधिक होगी। अगर अभ्यर्थियों की उम्र भी समान होती है तो अल्फाबेट में जिस अभ्यर्थी का नाम पहले आएगा, उसे वरीयता दी जाएगी। वहीं कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) की भर्ती में भी टाई ब्रेकिंग के लिए इसी फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाएगा। जबकि कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की भर्ती में टाई ब्रेकिंग के लिए पहले अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। अगर अभ्यर्थियों की उम्र समान रहती है तो CBT में अधिक मार्क्स लाने वाले अभ्यर्थी को वरीयता मिलेगी। CBT में भी मार्क्स समान रहने की स्थिति में टाइपिंग टेस्ट के मार्क्स को देखा जाएगा। इन सभी चरणों मे मार्क्स समान रहने पर अल्फाबेट में जिस अभ्यर्थी का नाम पहले आएगा, उसे वरीयता दी जाएगी।
कब से मिलेंगे एडमिट कार्ड :
इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले दी जा सकती है। वहीं अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जा सकता है। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की CBT में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी 25 से 30 सितंबर के बीच दी जा सकती है। वहीं कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए यह जानकारी 6 से 10 सितंबर के बीच तथा हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के लिए 12 से 17 सितंबर के बीच जारी की जा सकती है।
सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।