फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Constable: PET में कुल पदों के 20 गुना अधिक अभ्यर्थियों को शामिल होने का मिल सकता है मौका, देखें डिटेल्स

Wed, 28 Sep 2022 02:45 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की भर्ती के लिए CBT का आयोजन 10  से 20 अक्तूबर के बीच किया जाना है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 मई से 16 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस में इस वक्त कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल की कई भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है और इनमें हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए निकली भर्ती भी शामिल है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 मई 2022 से 16 जून के बीच आवेदन मांगे थे। 835 पदों के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाना है। वहीं आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर के बीच आयोजित की जाएगी। यह उम्मीद जताई जा रही है कि अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी परीक्षा से 10 से 14 दिन पहले दी जा सकती है। अगर आप भी इस भर्ती में या दिल्ली पुलिस में निकली हेड कॉन्स्टेबल तथा कॉन्स्टेबल की अन्य भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable Ebook -Download Now  की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

PET में 20 गुना अधिक अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल:

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा और आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले एक CBT में हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस CBT में कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो आयोग इसमें तकरीबन 16 से 17 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है और इन्हें फिजिकल टेस्ट्स के लिए बुला सकती है। गौरतलब है कि फिजिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों को 25 अंको के टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना और इसके बाद अभ्यर्थियों को चौथें और आखिरी चरण में क्वालीफाइंग नेचर के कंप्यूटर (फॉर्मेटिंग) टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।

जानें इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें :

इस भर्ती की PET में 30 साल से कम के पुरुष अभ्यर्थियों को सात मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। साथ ही इन अभ्यर्थियों को 12 फिट 6 इंच के लॉन्ग जंप और 3 फिट 6 इंच के हाई जंप में हिस्सालेना होगा। वहीं 30 साल से कम उम्र की महिला अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी और 9 फिट के लॉन्ग जंप तथा 3 फिट के हाई जंप में हिस्सा लेना होगा। PET के साथ अभ्यर्थियों कोइस चरण में PMT में भी हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, UPSSSC PET, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकीकी तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें