फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DCB Vacancy 2026: दिल्ली छावनी बोर्ड में निकली इंजीनियर्स की भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें सभी नियम

Thu, 18 Jun 2026 05:27 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

DCB Recruitment 2026: दिल्ली छावनी बोर्ड ने इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर के लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
DCB Vacancy 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DCB Vacancy 2026: दिल्ली छावनी बोर्ड (DCB) ने 2026 में सहायक अभियंता (सिविल व मैकेनिकल) और कनिष्ठ अभियंता (सिविल व इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती विज्ञापन 17 जून 2026 को जारी किया गया है। इसके लिए उम्मीदवार 15 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट delhi.cantt.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
आयोजन तारीख
अधिसूचना जारी की गई 17 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 15 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026
पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि 14 अगस्त 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

  • सहायक अभियंता (सिविल): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
  • सहायक अभियंता (मैकेनिकल): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल): उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए या फिर किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए या फिर किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

देखें परीक्षा पैटर्न

पद का नाम सेक्शन विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) सेक्शन A जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, अंकगणितीय व संख्यात्मक क्षमता, इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन 40 40
असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) सेक्शन A जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, अंकगणितीय व संख्यात्मक क्षमता, इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन 40 40
जूनियर इंजीनियर (सिविल) सेक्शन B सिविल इंजीनियरिंग (विषय-विशिष्ट प्रश्न) 80 80
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) सेक्शन B इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (विषय-विशिष्ट प्रश्न) 80 80
सभी पद कुल - 120 120

आवश्यक दस्तावेज

  • शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र / मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट
  • सेवामुक्ति प्रमाण पत्र, पेंशन PPO और पूर्व सैनिक पहचान पत्र (पूर्व सैनिकों के लिए)
  • विधवा/तलाकशुदा/ न्यायिक रूप से अलग होने का प्रमाण तथा पुनर्विवाह न करने का स्व-घोषणा पत्र (जहां लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • OBC उम्मीदवारों के लिए नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र
  • EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) का पात्रता प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)
  • दिल्ली छावनी बोर्ड के CEO से अनापत्ति प्रमाण पत्र (विभागीय उम्मीदवारों के लिए)
  • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
  • यदि कोई आपराधिक मामला लंबित हो तो उसका स्व-घोषणा पत्र
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट delhi.cantt.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर “Recruitment” या “Career” सेक्शन खोलें।
  • संबंधित भर्ती (Assistant Engineer/Junior Engineer) के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर नया रजिस्ट्रेशन है तो पहले खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें