HPPSC Assistant Professor Recruitment 2026
- फोटो : AI Genrated
HPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: सरकारी कॉलेजों और मेडिकल संस्थानों में अध्यापन क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर आया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने वर्ष 2026 के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अधिसूचना जारी की है। भर्ती के तहत कुल 373 पदों पर भरा जाएगा। इसके अलावा, मेडिकल स्पेशियलिटी के 37 पदों पर भी आवेदन का मौका है। इस प्रकार वर्तमान में कुल 410 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
आयोग ने मेडिकल स्पेशियलिटी के लिए विज्ञापन संख्या 20/6-2026 से 30/6-2026 तथा कॉलेज कैडर के लिए विज्ञापन संख्या 34/6-2026 से 55/6-2026 जारी की है। दोनों भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से चल रही है।