DEE Assam Teacher Vacancy: पदवार रिक्ति विवरण
जारी नोटिस के अनुसार, लोअर प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल शिक्षकों के कुल 4,500 पदों पर भर्ती होनी है। घोषित कुल रिक्तियों में से 2,900 रिक्तियां निम्न प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद के लिए हैं और 1,600 रिक्तियां उच्च प्राथमिक (यूपी) विद्यालयों में सहायक अध्यापक, विज्ञान शिक्षक और हिंदी शिक्षक पदों के लिए हैं।
DEE Assam Recruitment 2025 Notices
- फोटो : Official Website (@dee.assam.gov.in.)
DEE Assam Teacher Recruitment Eligibility: असम शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता मानदंड
- जिन उम्मीदवारों ने असम शिक्षक पात्रता परीक्षा (ATET) या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) (एलपी या यूपी स्कूलों के लिए, पद के अनुसार) पास की है, वे आवेदन कर सकते हैं।
- CTET या ATET की भाषा 1 या भाषा 2 उस स्कूल के शिक्षण माध्यम से मेल खानी चाहिए, जहां वे आवेदन करना चाहते हैं।
- अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी को कम से कम 18 वर्ष तथा अधिक से अधिक 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
- 1 जनवरी, 2021 के बाद दो से अधिक जीवित बच्चों वाले व्यक्ति (एकल या एक से अधिक भागीदारों से) इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं।
- डीईई असम प्रत्येक जिले और श्रेणी के लिए अलग-अलग मेरिट सूची प्रकाशित करेगा।
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पंजीकरण करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता मानदंडों की जांच कर लें।