फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDA Recruitment 2025: डीडीए की 1731 पदों वाली भर्ती आज से शुरू, 10वीं पास से लेकर पोस्टग्रेजुएट तक करें आवेदन

Mon, 06 Oct 2025 12:09 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DDA Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण की बहुप्रतीक्षित भर्ती आज से शुरू हो गई है। 1731 पदों पर 10वीं पास से लेकर मास्टर डिग्री वाले तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
 
विज्ञापन
DDA Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Freepik)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DDA Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने आज, 6 अक्तूबर 2025 (सुबह 10 बजे) से 26 श्रेणियों में 1,731 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट - dda.gov.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

DDA Recruitment 2025 Last Date: 5 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर, 2025 (शाम 6 बजे) है। परीक्षा दिसंबर और जनवरी (संभावित तिथियों) के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
 
कार्यक्रम अवधि
पंजीकरण शुरू 6 अक्तूबर 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 (शाम 6 बजे)
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 (शाम 6 बजे)
परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2025-जनवरी 2026
कुल रिक्तियां 1732
योग्यता 10वीं पास से लेकर मास्टर डिग्री
आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक
 
 

DDA Vacancy Details and Salary: रिक्ति विवरण और वेतनमान

इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर सहित कुल 1732 पदों को भरा जाएगा। विस्तृत रिक्ति विवरण इस तालिका में देखें:
 
पद का नाम रिक्तियों की संख्या
उप निदेशक (वास्तुकार) 04
उप निदेशक (जनसंपर्क) 01
उप निदेशक (योजना) 04
सहायक निदेशक (योजना) 19
सहायक निदेशक (वास्तुकार) 08
सहायक निदेशक (लैंडस्केप) 01
सहायक निदेशक (सिस्टम) 03
सहायक कार्यकारी अभियंता (सिविल) 10
सहायक कार्यकारी अभियंता (विद्युत) 03
सहायक निदेशक (मंत्रालयिक) 15
विधि सहायक 07
योजना सहायक 23
वास्तुकला सहायक 09
प्रोग्रामर 06
जूनियर इंजीनियर (सिविल) 104
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) 67
अनुभागीय अधिकारी (बागवानी) 75
नायब तहसीलदार 06
जूनियर अनुवादक (राजभाषा) 06
सहायक सुरक्षा अधिकारी (गैर-मंत्रालयी) 06
सर्वेक्षक 06
स्टेनोग्राफर ग्रेड – 'डी' 44
पटवारी 79
जूनियर सचिवालय सहायक 199
माली 282
मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-मंत्रालयी) 745

कुछ पदों पर लेवल-11 वेतन मैट्रिक्स लागू है, जिसमें वेतन 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये तक है। इसके अलावा, कुछ पदों पर लेवल 10 वेतन (56,100 से 1,77,500 रुपये) तक है।
 
 

DDA Recruitment Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

  • इंजीनियरिंग पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या बीई/बीटेक होना आवश्यक है।
  • नायब तहसीलदार पद के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत या इससे अधिक अंकों के साथ डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए तथा कानून में डिग्री होना भी लाभप्रद होगा।
  • सहायक सुरक्षा अधिकारी के पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ-साथ विशिष्ट शारीरिक माप होना आवश्यक है।

डीडीए की इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यताएं पदवार अलग-अलग निर्धारित की गईं हैं। 10वीं पास से लेकर मास्टर डिग्री तक के उम्मीदवार इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। इसी प्रकार आयुसीमा भी अलग-अलग निर्धारित है। पदवार पात्रता मानदंड जानने के लिए आधिकारिक नोटिस जरूर देखें।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Jobs/Recruitment” टैब पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवारों को सबसे पहले पंजीकरण करना होगा। इसमें नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य बेसिक जानकारी भरनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
  • अब पद के अनुसार Application Form भरें (शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण आदि)।
  • मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारी सही तरीके से भरने और शुल्क भुगतान के बाद फाइनल सबमिट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें