फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWC Vacancy: केंद्रीय भंडारण निगम में लेखाकार, अधीक्षक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Fri, 13 Dec 2024 08:12 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CWC Recruitment 2024-25: केंद्रीय भंडारण निगम ने ढ़ेरों पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, उम्मीदवारों का चयन पूरे भारत में प्रबंधन प्रशिक्षु (सामान्य और तकनीकी), लेखाकार, अधीक्षक और जूनियर तकनीकी सहायक पदों के लिए किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल से चालू होगी। 
विज्ञापन
CWC Recruitment 2024-25 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CWC Recruitment 2024-25: केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। भर्ती अभियान के माध्यम से प्रबंधन प्रशिक्षु, लेखाकार, अधीक्षक, जूनियर तकनीकी सहायक और अन्य सहित कुल 179 रिक्तियां भरी जानी हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए उम्मीदवार 14 दिसंबर से 12 जनवरी (रात 11:59 बजे) 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। 

रिक्ति विवरण
 
पद का नाम संख्या
बंधन प्रशिक्षु (सामान्य) 40
प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) 13
लेखाकार 09
अधीक्षक (जी) 22
जूनियर तकनीकी सहायक 81
अधीक्षक (जी) – एसआरडी (एनई) 02
जूनियर तकनीकी सहायक – एसआरडी (एनई) 10
जूनियर तकनीकी सहायक – एसआरडी (लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र) 02

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) 
उम्मीदवार जिस पोस्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं उससे संबंधित क्षेत्र में एमबीए/पीजी/बी.कॉम/बीए (वाणिज्य)/सीए/कृषि/प्राणी विज्ञान/रसायन विज्ञान/जैव रसायन की डिग्री होनी चाहिए।इन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 28 और 30 वर्ष मांगी गई है।


परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
जूनियर तकनीकी सहायक के लिए सीडब्ल्यूसी परीक्षा पैटर्न कुल 200 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे है। गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा। परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा। 

चयन प्रक्रिया (Selection Process)
सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC) भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में पद के अनुसार विभिन्न चरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा से गुजरना होगा और लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, उसके बाद साक्षात्कार होगा।


आवेदन शुल्क (Registration Fees)
असेवित/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क के साथ 1250 रुपये जमा करने होंगे। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को केवल 400 रुपये सूचना शुल्क देना होगा। 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (cewacor.nic.in) पर जाएं।
  • "करियर" अनुभाग पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण कराएं।
  • आवेदन पत्र में सही विवरण भरें।
  • नवीनतम फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें