फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWC Recruitment 2023: केंद्रीय भंडारण निगम में 150 से ज्यादा भर्तियां, जल्दी करें आवेदन अंतिम डेट नजदीक

Sat, 23 Sep 2023 05:49 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CWC Recruitment 2023: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने डेढ़ सौ से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CWC Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CWC Recruitment 2023: केंद्रीय भंडारण निगम में सहायक अभियंता, लेखाकार, अधीक्षक और कनिष्ठ तकनीकी सहायक के 153 पदों पर भर्तियां जारी हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cewacor.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है। लिहाजा फटाफट आवेदन कर लें। 

विज्ञापन

CWC Recruitment रिक्तियों का विवरण

  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) - 18 पद

  • असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - 05 पद

  • अकाउंटेंट - 24 पद

  • सुपरिन्टेन्डेन्ट (जनरल) - 11 पद

  • जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट - 81 पद

  • सुपरिन्टेन्डेन्ट (जनरल) - 02 पद

  • जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट - 10 पद

  • जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट - 02 पद

CWC Recruitment आवेदन शुल्क

सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार को 1250 रुपए फीस देनी होगी। जबकि अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 400 रुपये तय की गई है।

विज्ञापन

CWC Recruitment आयु सीमा

सीडब्ल्यूसी भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 30 साल निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 28 अगस्त 2023 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें