फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Currency Note Press: करेंसी नोट प्रेस नासिक में कई पदों पर भर्ती, 90 हजार रुपये से ज्यादा मिलेगी सैलरी

Mon, 28 Nov 2022 11:41 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Currency Note Press Nasik Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

Currency Note Press Nasik Recruitment: करेंसी नोट प्रेस, नासिक में कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार करेंसी नोट प्रेस, नासिक की आधिकारिक वेबसाइट http://cnpnashik.smpcil.com पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जो 16 दिसंबर तक चलेगी। उम्मीदवारों को 27600 से 95910 रुपये वेतनमान मिलेगा। वहीं कनिष्ठ तकनीशियन (मुद्रण) के 103 पदों के उम्मीदवारों का वेतन 18780 से 67390 रुपये होगा। वहीं  इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल निर्धारित की गई है। जबकि अन्य पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। 

मेरिट के आधार पर चयन

इन रिक्तियों की संख्या और आरक्षित रिक्तियों की संख्या अनंतिम है और करेंसी नोट प्रेस, नासिक रोड की वास्तविक आवश्यकता के अनुसार परिवर्तित हो सकती है। अंतिम चयन ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तारीख को उम्मीदवार के पास किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय/ कॉलेज/संस्थान से अपेक्षित शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए. आयु मानदंड और अपेक्षित शैक्षिक योग्यता की गणना ऑनलाइन पत्र जमा कराने की अंतिम तारीख को आधार मानकर की जाएगी। इस भर्ती से जुड़ी कोई भी जानकारी केवल वेबसाइट https://cnpnashik.spmcil.com पर जारी किया जाएगा।

परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां

  1. ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तारीख  26 नवंबर 2022
  2. ऑनलाइन पंजीकरण की आखिरी तारीख    16 दिसंबर 2022
  3. ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक खुले रहने की अवधि   26 नवंबर से  16 दिसंबर 2022
  4. ऑनलाइन शुल्क का भुगतान-  26 नवंबर से  16 दिसंबर 2022
  5. ऑनलाइन परीक्षा की अनंतिम तारीख जो चुने हुए केंद्रों पर होगी-जनवरी या फरवरी 2023 या उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर बढ़ाई जा सकती है।
  6. वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक - उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तारीखों के लिए करेंसी नोट प्रेस नासिक रोड की वेबसाइट  http://cnpnashik.smpcil.com देखते रहें। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें