राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने वर्ष 2022 में आयोजित किए जाने वाले कॉमन यूनिवर्सिटीज एन्ट्रेंस टेस्ट (CUET) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक इस प्रवेश पात्रता परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 2 अप्रैल,2022 से कर दी जाएगी। इसके अंतिम तारीख 30 अप्रैल निर्धारित है। इस परीक्षा के जरिए बारहवीं पास स्टूडेंट्स को एकल विंडो के जरिए केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेने का सीधा अवसर मिलेगा जिसके अंतगर्त देशभर की कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। गौरतलब है कि यह परीक्षानीति उच्च शिक्षा विभाग द्वारा देश में पहली बार लागू की जा रही है। ऐसे में इस एग्जाम में लाखों विद्यार्थी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं जिस कारण स्टूडेंट्स को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए एन्ट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले इच्छुक छात्र-छात्राओं को अभी से इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इस परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स एनटीए की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप सीयूईटी की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम की अनुभवी फैकल्टी द्वारा डिजाइन किए गए खास CUET online coaching classes- Join Now को ज्वॉइन करके पहले अटेम्पट में एग्जाम को क्रैक कर सकते हैं। सफलता के स्पेशल कोर्स से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
सीयूईटी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पुराने सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (cucet) का ही नया नाम/संस्करण है। इसे लेकर छात्र भ्रम न रखें। सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को इसे अपनाना अनिवार्य किया गया है। इससे पहले CUCET के अंतर्गत केवल 14 केंद्रीय विवि ही आते थे। अन्य कई बड़े संस्थान जैसे जामिया, डीयू, जेएनयू आदि अपनी प्रवेश परीक्षाएं अलग से लेते थे। इस कारण से कई छात्र अलग-अलग परीक्षाएं देते थे। अब इन सभी को एक ही प्लेटफॉर्म पर ले आया गया है जिसे सीयूईटी नाम दिया गया है। यह कार्य नई शिक्षा नीति, 2020 के अंतर्गत जारी की गई है।
सीयूईटी के तीन सेक्शन होंगे। सेक्शन-ए में हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाएं शामिल होंगी जिनके आधार पर पेपर होगा। आवेदन करते समय इनमें से 3 लैंग्वेज का चुनाव करना होगा। इसके अलावा सेक्शन-बी में 19 लैंग्वेज होंगी जो सेक्शन-ए से अलग होंगी। यह सभी छात्रों के लिए अनिवार्य रहेगा। इस सेक्शन में 50 सवाल होंगे। इसके लिए 45 मिनट कासमय दिया जाएगा। जिसमें से 40 प्रश्नों का जवाब देना होगा। जबकि सेक्शन वन-बी विदेशी भाषा या फिर लिटरेचर की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए होगा। अधिक जानकारी के नोटिफिकेशन को अवश्य देख लें।
केन्द्रीय विद्यालयों में एडमिशन लेने के लिए आयोजित की जाने वाली सीयूईटी परीक्षा ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
क्या होगा प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी के अंतगर्त पूछे जाने वाले सवालों का डिफिकल्टी लेवल बारहवीं के आधार पर होगा जोकि एनसीआरटी पैटर्न पर आधारित होंगे।