फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET, UPTET 2021: टीचर भर्ती के लिए जारी होने वाला है नोटिफिकेशन, क्या आपको है इसकी जानकारी

सार

CTET और UPTET  के लिए जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन। अब एक बार CTET और UPTET पास करने के बाद अभ्यर्थी आजीवन इस सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Safalta.com/ CTET, UPTET Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। बता दें कि देश के कई राज्यों में पिछले एक महीने से टीचर के लिए वैकेंसियां निकली हैं जिनके लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। लेकिन अगर आप सरकारी टीचर बनने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पता ही होगा कि लगभग सभी राज्यों में शिक्षकों की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित राज्य की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) और केंद्रीय स्तर पर शिक्षकों की भर्ती के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पास करना जरूरी है। CTET के अलावा उत्तरप्रदेश में आयोजित होने वाली UP, TET को देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा माना जाता है। इस खबर में हम ये जानेंगे कि दोनों परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन कब जारी होगा और दोनों परीक्षाओं में क्या अंतर है।
विज्ञापन


कब जारी होगा नोटिफिकेशन
CBSE द्वारा आयोजित होने वाले CTET के लिए कभी भी नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। पहले इसके लिए 25 जून को ही  नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद थी लेकिन कोरोना महामारी को वजह से इसमें विलंब हो गया। वहीं, UP में भी TET के लिए 11 मई को नोटिफिकेशन जारी होना था जिसे भी महामारी की वजह से टाल दिया गया। हालांकि अब स्थिति सुधर रही है तो यह उम्मीद की जा रही है कि इन दोनों भर्तियों के लिए जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

कौन करता है परीक्षाओं का आयोजन :
CTET का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) करता है  जबकि उत्तरप्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजि होने वाले उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का आयोजन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) करता है। CTET का आयोजन जहाँ साल में 2 बार किया जाता है तो वहीं UPTET का आयोजन साल में एक बार किया जाता है।
विज्ञापन


कितने साल तक मान्य रहता है सर्टिफिकेट 
CTET का सर्टिफिकेट अब जीवन भर के लिए मान्य है। इससे पहले ये सात साल के लिए मान्य होती थी। UPTET को भी जीवन भर के लिए मान्य कर दिया गया है। 

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
विज्ञापन

अगर आप UPSSSC PET, SSC GD, या अन्य किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बेहतर तैयारी करने के लिएसफलता के विभिन्न कोर्सेज को ज्वॉइन करना चाहिए।सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेज में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेज के साथ साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाऊनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेज को ज्वॉइन कर प्रतियोगी परीक्षाओं में करें अपना स्थान पक्का।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें