केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित किए जाने वाले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस परीक्षा का आयोजन साल में 2 बार किया जाता है और 2021 में दूसरी बार आयोजित होने वाले CTET के लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा के लिए अगस्त के आखिर में या सितंबर के शुरुआत में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। अगर आप भी इस पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाए जा रहे CTET - पेपर 1 टीचिंग चैंपियन बैच से तुरंत जुड़ जाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित किए जाने वाले उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। UPBEB ने भी इस बार UPTET में कुछ अहम बदलाव किए हैं। गौरतलब है कि UPTET का आयोजन साल में एक बार किया जाता है।
क्या हुआ है बदलाव :