CBSE CTET July 2023 के लिए कैसे करें आवेदन?
परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
-
सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर उपलब्ध सीटीईटी जुलाई 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा।
-
एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
CBSE CTET July 2023 Paper Pattern दो पेपर होंगे
CTET में दो पेपर होते हैं- पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए है जो पहली कक्षा से पांचवीं तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं और पेपर II उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा छठवीं से आठवीं के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। सीबीएसई की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते हैं, जिनमें चार विकल्प हैं, उनमें से एक उत्तर सबसे उपयुक्त होगा।