केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। 16 दिसंबर से 13जनवरी तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। अनुमान है कि CBSE इन परीक्षाओं के लिए नवंबर माह के अंत तक एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। बताते चलें कि इस परीक्षा के लिए 19 सितंबर से 25 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए लगभग 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों के आवेदन करने की जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में अगर आपने भी इस केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है,तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET Online Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं। इसके अलावा इस आर्टिकल में इस पात्रता परीक्षा के लिए सफलता टीम द्वारा कुछ महत्वपूर्ण सवालों को साझा किया गया है, जिनका अभ्यास करके प्रतियोगी स्टूडेंट्स परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।
CTET 2021 में अभ्यर्थियों से नई शिक्षा नीति के मुताबिक तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक CTETपेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि, पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाएंगे।
अगर आप CTET जैसी किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।