फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2022: इस वर्ष 32.45 लाख उम्मीदवार देंगे सीटेट परीक्षा, जानें कब आएगी आंसर की, आपको ये कोर्स दिलाएगा सफलता

Sat, 31 Dec 2022 11:57 AM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

28 दिसम्बर 2022 से शुरू हुई सीटेट परीक्षा 7 फरवरी 2023 तक विभिन्न तिथियों में जारी रहेगी। जिसके लिए देशभर से 32.45 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। सीटेट परीक्षार्थियों के लिए दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही इस परीक्षा के लिए सीबीएसई ने 26 दिसम्बर को एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे। अगर आप भी सीटेट परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो सफलता के सीटेट वीडियो कोर्स की मदद ले सकते हैं। 
विज्ञापन
सीटेट परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल और केंद्र व राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में गवर्नमेंट शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीटेट परीक्षा का आयोजन शुरू कर दिया है। पहले दो दिनों के लिए 74 शहरों में 243 परीक्षा केंद्रों पर 2 लाख 59 हजार उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। 28 दिसम्बर 2022 से शुरू हुई ये परीक्षा 7 फरवरी 2023 तक विभिन्न तिथियों में जारी रहेगी। जिसके लिए देशभर से 32.45 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। सीटेट परीक्षार्थियों के लिए दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही इस परीक्षा के लिए सीबीएसई ने 26 दिसम्बर को एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे। अगर आप भी सीटेट परीक्षा देने जा रहे हैं तो सफलता के CTET Paper-1 CTET Paper-2 वीडियो कोर्स की मदद ले सकते हैं। बीते वर्षों में इन कोर्सों के जरिए हजारों अभ्यर्थियों ने सीटेट परीक्षा में सफलता हासिल की है।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट परीक्षा सिलेबस 
सीटेट परीक्षा सैलरी 
सीटेट परीक्षा मॉक टेस्ट 
सीटेट परीक्षा पिछले प्रश्न पत्र 
सीटेट ई बुक 

परीक्षार्थियों के लिए दिशा - निर्देश  

  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा  
  • परीक्षा केंद्र आने वाले उम्मीदवार को आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र लेकर आना होगा। ताकि जन्मतिथि और पते को कंफर्म किया जा सके।  
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में अपनी पानी की बोतल, मास्क, सैनिटाइजर, दस्ताने आदि भी लाने होंगे। 

पेपर पैटर्न  

पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को पेपर 1 देना होता है। जिसमें 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवार को सफल होने के लिए 60 प्रतिशत अंकों की जरूरत होती है। वहीं छठवीं से 8वीं कक्षा तक शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को पेपर 2 में 150 प्रश्नों के जवाब देने होते हैं। इस परीक्षा में भी 60 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता हासिल की जा सकती है। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंक लाने की जरूरत होती है। इससे  

आंसर की - रिजल्ट  

सीबीएसई द्वारा सीटेट परीक्षा के आयोजन के बाद आंसर की जारी की जाएगी। जिसमें आपत्तियां दर्ज होने के बाद अंतिम रिजल्ट जारी किया जाएगा। यही सीटेट परीक्षार्थियों के लिए परिणाम माना जाता है। उम्मीदवार सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर, जन्मतिथि आदि के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।  

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी  

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेज का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SSC CGL, SSC GD, SSC CHSL, CTET, JEE Mains, IIT JEE Advance समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेज की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेज में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें