फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2022: जानें किन विशेष नियमों के साथ होगा CTET परीक्षा का आयोजन

सार

CTET 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाना है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2022 से शुरू होगी और 24 नवंबर 2022 तक चलेगी।
विज्ञापन
CTET Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 31 अक्तूबर 2022 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और यह आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2022 तक चलेगी। वहीं इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जा सकता है। गौरतलब है कि CTET में हर साल लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और इसमें सफल होकर अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं। अगर आपका भी सपना इस परीक्षा में सफल होकर शिक्षक बनने का है तो आपको आज ही सफलता डॉट कॉम की मदद लेनी चाहिए। दरअसल सफलता डॉट कॉम ने लेटेस्ट पैटर्न के अनुसार अभ्यर्थियों को CTET की कम्पलीट तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। आप इस लिंक CTET Detailed Course 2022 पर क्लिक करके इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं और घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
CTET सिलेबस 
CTET एलिजिबिलिटी 
CTET FREE मॉक टेस्ट 
CTET FREE ईबुक्स  

CTET आवेदन से पहले कर ले ये काम :

CTET 2022 में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को अगर अपने नजदीक के मनपसंद शहर में परीक्षा देना है तो उन्हें इसके लिए जल्द आवेदन करना होगा। दरअसल CBSE द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा के शहर का आवंटन "पहले आओ पहले पाओ" के आधार पर किया जाएगा। अगर किसी परीक्षा के शहर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तय सीमा से ज्यादा हो जाती है, तो अभ्यर्थी वो परीक्षा का शहर नहीं चुन सकेंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि अगर आप अपने नजदीकी शहर में परीक्षा देना चाहते हैं तो CTET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

किन विशेष नियमों के साथ होगा CTET का आयोजन :

CTET 2022 के लिए दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच होने वाली परीक्षा में कुछ विशेष नियम लागू किये जा सकते हैं। दरअसल पिछली बार 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच कई शिफ्ट्स में आयोजित की गई CTET 2021 में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की गई थी। CTET 2021 के आयोजन से कुछ दिन पहले CBSE ने एक नोटिस जारी करते हुए बताया था कि अलग अलग शिफ्ट्स में प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल अलग होने पर इस परीक्षा में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी अपनाई जा सकती है। इसके बाद 16 दिसंबर से 21 जनवरी के बीच आयोजित हुई परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की गई थी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगर इस बार भी यह परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में होती है तो इसमें भी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है।

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी 

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त NDA/NA, UPSSSC PET, CTET, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें