कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 17 सितंबर 2022 से 13 अक्तूबर के बीच आवेदन मांगे थे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को समाप्त हुए काफी समय बीत चुका है और अब जल्द ही इसके लिए पहले टियर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि CGL भर्ती 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसकी पहले टियर की परीक्षा इसी साल 1-13 दिसंबर में आयोजित की जानी है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो बदले हुए पैटर्न के अनुसार इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किये गए खास SSC CGL Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को इस भर्ती के जरिए भारत की प्रमुख जांच एजेंसियों जैसे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA), इंटेलिजेंस ब्योरो (IB) और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) में भी अधिकारी बनने का मौका मिल रहा है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसके जरिए NIA में सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं इसके जरिए IB में असिस्टेंट सेक्शन ऑफीसर (ASO) के पदों पर और CBI में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इसलिए जो अभ्यर्थी इन प्रमुख जांच एजेंसियों में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक बहुत ही सुनहरा अवसर लाई है।
CGL भर्ती के जरिये अभ्यर्थियों का चयन कई पदों के लिए किया जाता है। इस भर्ती में सबसे अधिक सैलरी लेवल 8 के अंतर्गत आने वाले पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को मिलती है। इस भर्ती में लेवल 8 के अंतर्गत असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर और असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर के पद आते हैं तथा इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 47600 रुपये से 151100 रुपये के बीच सैलरी मिलती है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।