केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में पूरे देश भर से अभ्यर्थी शामिल होते हैं और अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं। CTET 2021 का आयोजन CBSE ने 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच किया है। साथ ही बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा दुबारा 17 जनवरी और 21 जनवरी को भी आयोजित की थी, जो 16 दिसंबर और 17 दिसंबर को आयोजित हुई परीक्षा में तकनीकी खामी की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे। CBSE ने इस परीक्षा का क्वेश्चन पेपर और रिस्पांस शीट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE Current Affairs - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
कब तक जारी होगी आंसर की :
CBSE ने इस परीक्षा का क्वेश्चन पेपर और रिस्पांस शीट तो जारी कर दिया है, लेकिन इसकी आंसर की जारी करने के संबंध में अभी तक कोई भी सूचना नहीं दी है। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड इसे जल्द ही जारी कर सकती है। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। गौरतलब है की CBSE द्वारा इस परीक्षा के लिए जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक इसका रिजल्ट 15 फरवरी 2022 तक जारी किया जा सकता है।
इनकी सहायता से जान सकते हैं अपने मार्क्स :
CBSE द्वारा CTET 2021 की फाइनल आंसर की जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थी इससे अपना मार्क्स जान सकते हैं। दरअसल अभ्यर्थियों ने परीक्षा में जो आंसर दिए हैं, उसके लिए रिस्पांस शीट जारी कर दी गई है और आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसकी सहायता से अपने सही और गलत उत्तर देख सकते हैं। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है और प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 1 मार्क्स दिया जाता है। इसलिए अभ्यर्थियों के जितने प्रश्न सही होंगे, उतना उनका मार्क्स हो जाएगा। हालांकि, इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू की जा सकती है और अगर ऐसा होता है तो फाइनल रिजल्ट में अभ्यर्थियों के मार्क्स थोड़े कम या ज्यादा भी हो सकते हैं। दरअसल CBSE ने एक नोटिस जारी करते हुए बताया था कि इस परीक्षा में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी अपनाई जा सकती है। हालांकि, यह व्यवस्था तभी लागू होगी अगर क्वेश्चन पेपर के अलग-अलग सेटों का डिफिकल्टी लेवल अलग-अलग होता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।