किन ट्रेड में कितने पद हैं?
सीएसआईआर ने अलग-अलग ट्रेड के लिए कुल 43 रिक्तियां जारी की हैं। इनमें सबसे ज्यादा पद कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) के हैं।
| पद/ट्रेड |
रिक्तियां |
| कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) |
21 |
| डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर (DTPO) |
7 |
| कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस (CH&NM) |
5 |
| मेडिकल लैब टेक्नीशियन (MLT) |
2 |
| ड्राफ्ट्समैन (आर्किटेक्चर) |
2 |
| इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक |
2 |
| ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) |
1 |
| ड्राफ्ट्समैन (सिविल) |
1 |
| लेबोरेटरी असिस्टेंट इन केमिकल प्लांट (LACP) |
1 |
| इंटीरियर डिजाइनर |
1 |
| कुल |
43 |
किस वर्ग के लिए कितने पद आरक्षित हैं?
कुल 43 पदों में 19 पद अनारक्षित (UR), 11 ओबीसी (NCL), 6 एससी, 3 एसटी और 4 ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए हैं। इसके अलावा 2 पद दिव्यांगजन (PwBD) और 4 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए क्षैतिज आरक्षण के तहत हैं।
CSIR Technician भर्ती के लिए योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता होनी चाहिए। सामान्य तौर पर उम्मीदवार ने विज्ञान विषय के साथ 10वीं/एसएससी में कम से कम 55 प्रतिशत अंक हासिल किए हों और संबंधित ट्रेड में आईटीआई या ट्रेड प्रमाणपत्र होना चाहिए। ट्रेड के अनुसार योग्यता इस प्रकार है:
| ट्रेड |
आवश्यक योग्यता |
| COPA |
विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + COPA में आईटीआई/राष्ट्रीय या राज्य ट्रेड प्रमाणपत्र |
| DTPO |
विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + DTPO में आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र |
| CH&NM |
विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + CH&NM में आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र |
| MLT |
विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + MLT में आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र |
| ड्राफ्ट्समैन (आर्किटेक्चर) |
विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + संबंधित ट्रेड में आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र |
| इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक |
विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक में आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र |
| ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) |
विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + संबंधित ट्रेड में आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र |
| ड्राफ्ट्समैन (सिविल) |
विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + संबंधित ट्रेड में आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र |
| LACP |
विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + LACP में आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र |
| इंटीरियर डिजाइनर |
विज्ञान के साथ 10वीं/एसएससी में न्यूनतम 55% + इंटीरियर डिजाइनर में आईटीआई/ट्रेड प्रमाणपत्र |
उम्र कितनी होनी चाहिए?
उम्मीदवार की उम्र 17 सितंबर 2026 तक अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित और अन्य पात्र वर्गों को उम्र में छूट CSIR और भारत सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
चयन कैसे होगा?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं होगा। चयन प्रक्रिया में आवेदन की स्क्रीनिंग, ट्रेड टेस्ट और लिखित परीक्षा शामिल है।
कितने रुपये वेतन मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-2 के तहत वेतन मिलेगा। मूल वेतन ₹19,900 से ₹63,200 के बीच होगा।
मूल वेतन के अलावा केंद्र सरकार और CSIR के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे। इनमें एचआरए, यात्रा भत्ता आदि शामिल हैं।
इसके अलावा कर्मचारियों को कुछ अन्य सुविधाएं भी मिल सकती हैं, जैसे:
- अवकाश यात्रा रियायत
- चिकित्सा खर्च की प्रतिपूर्ति
- बच्चों की शिक्षा भत्ता
उम्मीदवारों की शुरुआती पोस्टिंग CSIR और उसकी इकाइयों की जरूरत के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, पुणे या मुंबई में हो सकती है।
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और अन्य पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है। वहीं कुछ श्रेणियों को शुल्क से छूट दी गई है।
| श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
| सामान्य/अन्य पात्र उम्मीदवार |
₹500 |
| महिलाएं |
शून्य |
| एससी/एसटी |
शून्य |
| दिव्यांगजन (PwBD) |
शून्य |
| भूतपूर्व सैनिक |
शून्य |