24 से 27 अगस्त तक जमा होंगे आवेदन
उम्मीदवारों को उनके जिले के लिए निर्धारित तारीख पर ही दस्तावेज जमा करने होंगे। तय तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- 24 अगस्त- पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल
- 25 अगस्त- सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी
- 26 अगस्त- गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात (नूंह), पलवल, रेवाड़ी और नारनौल
- 27 अगस्त- हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद और डबवाली
उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित तारीख को सुबह 9 बजे तक Police Lines Telecommunication, सेक्टर-25 के सामने, गांव मोगीनंद के पास, पंचकूला पहुंचना होगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस नियुक्ति के लिए उम्मीदवार की उम्र विज्ञापन की तारीख के अनुसार 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक और सेवा संबंधी योग्यता इस प्रकार है:
- उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा पास की हो।
- सशस्त्र बलों या CAPFs में कम से कम 5 साल की सेवा की हो।
- उम्मीदवार को अनुशासनहीनता, कदाचार या चिकित्सकीय रूप से अयोग्य होने के कारण सेवा से हटाया या बर्खास्त नहीं किया गया हो।
- सेवा से डिस्चार्ज के समय मेडिकल कैटेगरी A होनी चाहिए।
- डिस्चार्ज कैरेक्टर सर्टिफिकेट में रेटिंग Exemplary या Outstanding होनी चाहिए।
टेलीकम्युनिकेशन उपकरणों के संचालन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। खासतौर पर सिग्नल कोर में काम कर चुके पूर्व सैनिकों को वरीयता मिल सकती है।
चयन कैसे होगा?
इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या फिजिकल टेस्ट में शामिल नहीं होना होगा। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से ये चरण होंगे:
- दस्तावेजों का सत्यापन
- मेडिकल जांच
- चरित्र और पूर्ववृत्त का सत्यापन
चयन के बाद 15 दिन की कैप्सूल ट्रेनिंग
सभी निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले उम्मीदवारों को चयन के बाद 15 दिन का कैप्सूल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हर महीने 20 हजार रुपये मानदेय
चयनित SPOs को हर महीने 20,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी। इसके अलावा:
- यूनिफॉर्म भत्ता: एक बार 3,000 रुपये
- TA/DA: आधिकारिक दौरे के लिए 150 रुपये प्रतिदिन
इस नियुक्ति के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आवेदन के साथ ये दस्तावेज ले जाएं
उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर आवेदन जमा करते समय जरूरी दस्तावेजों के मूल प्रमाणपत्र साथ ले जाने होंगे। इनके साथ एक सेट सत्यापित फोटोकॉपी भी रखनी होगी। जरूरी चीजों में शामिल हैं:
- पूरा भरा हुआ आवेदन फॉर्म
- मूल शैक्षणिक और सेवा संबंधी दस्तावेज
- दस्तावेजों की एक सेट सत्यापित फोटोकॉपी
- आवश्यक शपथपत्र
- 4 हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
उम्मीदवारों को सलाह है कि दस्तावेज जमा करने से पहले भर्ती नोटिस में दी गई सभी शर्तों और जरूरी प्रमाणपत्रों की जांच कर लें।
एक साल के लिए होगी नियुक्ति
एसपीओ के तौर पर नियुक्ति शुरुआती तौर पर एक वर्ष के लिए होगी। नियमित नियुक्तियां होने तक इसे आगे जारी रखा जा सकता है। नियुक्त एसपीओ को उनके गृह थाने में तैनात नहीं किया जाएगा। हालांकि, उपलब्धता के आधार पर उनके गृह जिले में तैनाती को प्राथमिकता दी जा सकती है।