फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR-SERC Scientist Vacancy: वैज्ञानिक के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन; देखें रिक्तियां

Fri, 21 Nov 2025 05:43 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR-SERC Scientist Recruitment 2025: सीएसआईआर-एसईआरसी ने वैज्ञानिकों के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में कुल 30 रिक्तियों के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR-SERC Scientist Recruitment: सीएसआईआर-स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर (CSIR-SERC), चेन्नई ने वैज्ञानिक के 30 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 21 नवंबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए कुल 30 रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिनमें से 12 सामान्य श्रेणी (यूआर) के लिए, 8 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए, 4 अनुसूचित जाति (SC) के लिए, 3 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए और 3 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित हैं।

आवेदन के लिए योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एम.टेक या एम.ई की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस या इनसे जुड़े संबंधित विषयों में होनी चाहिए।

इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास पोस्ट कोड के अनुसार खास विषयों में ज्ञान होना जरूरी है, जैसे - एप्लाइड मैकेनिक्स, ओशन इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग आदि। अगर उम्मीदवार के पास रिसर्च का अनुभव, प्रोजेक्ट्स या पब्लिकेशन हैं, तो उन्हें चयन में अतिरिक्त फायदा मिल सकता है।

आयु सीमा क्या होनी चाहिए?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह छूट केवल उन्हीं उम्मीदवारों पर लागू होगी जो संबंधित श्रेणी के प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे।

सामान्य (UR) और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलती है, जिससे उनकी अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष हो जाती है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तय की गई है।
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

  • स्क्रीनिंग (Applications): पहले सब आवेदनों को देखा जाएगा। शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को चुना जाएगा। केवल योग्य उम्मीदवार ही अगले चरण में जाएंगे।
  • साक्षात्कार (Interview): स्क्रीनिंग में चुने गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसमें आपके ज्ञान, अनुभव और विषय की समझ को परखा जाएगा।
  • अंतिम चयन (Final Selection): साक्षात्कार और आपके पूरे प्रोफाइल को देखकर अंतिम चयन किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें