फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR Job 2026: एमटीएस की शानदार भर्ती, 10वीं पास + 3 साल के अनुभव वालों के लिए मौका; बस पूरी करनी होगी ये शर्त

Tue, 05 May 2026 12:15 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR NEIST MTS-Driver Recruitment: सीएसआईआर-नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (NEIST) ने एमटीएस और ड्राइवर के 10 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं, इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR Recruitment 2026: वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-पूर्वोत्तर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, जोरहाट (असम) ने सीएसआईआर एनईएसटी भर्ती 2026 के तहत 9 एमटीएस और 1 ड्राइवर पद के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 5 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती में MTS (मल्टी-टास्किंग स्टाफ) के कुल 9 पद हैं, जिनमें 4 सामान्य (UR), 1 ईडब्ल्यूएस, 2 ओबीसी, 1 एससी और 1 एसटी वर्ग के लिए सीटें रखी गई हैं। इन 9 पदों में से 2 सीटें दिव्यांग (PwBD) और 2 सीटें पूर्व सैनिकों के लिए भी आरक्षित हैं। वहीं Driver (चालक) का सिर्फ 1 पद है, जो सामान्य (UR) वर्ग के लिए रखा गया है।

क्या है आवेदन की शर्तें?

मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) पद के लिए उम्मीदवार का सिर्फ 10वीं पास होना जरूरी है। अगर किसी ने 12वीं पास की है, तो उसे थोड़ा फायदा मिल सकता है। वहीं Driver (चालक) पद के लिए 10वीं पास के साथ LMV और HMV का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और कम से कम 3 साल गाड़ी चलाने का अनुभव जरूरी है। साथ ही गाड़ी की सामान्य जानकारी भी होनी चाहिए।

उम्र की बात करें तो MTS के लिए अधिकतम उम्र 25 साल और Driver के लिए 27 साल रखी गई है (4 जून 2026 तक)। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

विज्ञापन

नोट करें तिथियां

इवेंट तिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि 5 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 5 मई 2026 (सुबह 8:30 बजे)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जून 2026 (शाम 5:00 बजे)
ट्रेड टेस्ट/स्किल टेस्ट/लिखित परीक्षा बाद में सूचित किया जाएगा

देखें श्रेणीवार आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन (SBI Collect के माध्यम से) जमा करना होगा। सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD), पूर्व सैनिक (ESM), महिला उम्मीदवार और CSIR कर्मचारियों को कोई शुल्क नहीं देना है।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले की आधिकारिक वेबसाइट neist.res.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recruitment” या “Career” सेक्शन खोलें।
  • CSIR NEIST MTS/Driver भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • “New Registration” पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
  • जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) SBI Collect के माध्यम से जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंट या पीडीएफ ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें