फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC ASO ARO Job 2026: यूपी में 929 पदों के लिए आवेदन की समय सीमा नजदीक, फटाफट तारीख इस से पहले भर दें फॉर्म

Tue, 05 May 2026 10:44 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC ASO-ARO Vacancy 2026: यूपी में 929 पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और अंतिम तारीख अब बहुत नजदीक आ चुकी है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस अवसर का लाभ लेना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।
विज्ञापन
UPSSSC Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC ASO ARO Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) के कुल 929 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन विंडो जल्द ही बंद होने वाली है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे 11 मई 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।

क्या है आवेदन की शर्तें?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें सबसे पहले PET 2025 स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद ही वे मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्न पूछे जाएंगे और यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
 

समझें चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों का चयन PET 2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा, इसलिए PET परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।

इसके बाद PET में प्राप्त अंकों के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस परीक्षा में प्रदर्शन ही आगे के चयन का आधार होगा।

मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चरण दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा, जहां सभी प्रमाण पत्रों की जांच के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होमपेज पर दिए गए “ASO-ARO Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के माध्यम से लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • यदि आवेदन शुल्क लागू हो, तो उसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • अंत में फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें