आवेदन शुल्क और भुगतान प्रक्रिया
इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, पीएच वर्ग और सभी महिलाओं के लिए शुल्क माफ है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट iitr.res.in पर जाएं।
- होमपेज पर जूनियर स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 की नोटिफिकेशन या लिंक पर क्लिक करें।
- "Apply Online" या "ऑनलाइन आवेदन करें" वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षिक, और संपर्क विवरण सही-सही भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें, भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ही करें।
- भुगतान के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास रख लें।