फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Civil Court Admit Card 2025: बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क मेंस का प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

Thu, 15 May 2025 07:47 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Civil Court Clerk Mains Admit Card 2025: बिहार सिविल कोर्ट ने क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए मेंस एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। क्लर्क मेंस परीक्षा 18 मई को होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस...
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Civil Court Clerk Mains Admit Card 2025: बिहार सिविल कोर्ट ने क्लर्क के 2639 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए मेंस एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो अभ्यर्थी दिसंबर 2024 में हुई प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) में सफल हुए थे, वे अब patna.dcourts.gov.in वेबसाइट से अपना क्लर्क मेंस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

18 मई को मेंस परीक्षा

बिहार सिविल कोर्ट की क्लर्क भर्ती के लिए मेंस परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 को किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को हुई थी, जिसमें 42,000 से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए थे। अब वही उम्मीदवार मेंस परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


सिविल कोर्ट ने सभी योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी तकनीकी समस्या या अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड कर लें।

दिसंबर 2024 में आयोजित हुई थी प्रीलिम्स परीक्षा

बिहार सिविल कोर्ट द्वारा क्लर्क भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को किया गया था। इस परीक्षा में 42 हजार से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए थे, जो अब मेंस परीक्षा के लिए पात्र हैं। चयनित अभ्यर्थियों में 17,043 सामान्य वर्ग से हैं, जबकि 4,176 ईडब्ल्यूएस, 4,968 अन्य पिछड़ा वर्ग, 8,269 अति पिछड़ा वर्ग, 6,495 अनुसूचित जाति, 391 अनुसूचित जनजाति और 1,055 महिला पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड के साथ क्या ले जाएं?

एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ और उसकी फोटोकॉपी ले जाना अनिवार्य होगा। इसके बिना परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Bihar Clerk Mains Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर जाएं।
  • यहां “Clerk Mains Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि / पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • सब्मिट या लॉगिन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं, प्रिंट भी निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें