इतना लगेगा आवेदन शुल्क
सीएसआईआर केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) भर्ती 2025 के लिए परीक्षा शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है: सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीएच और सभी वर्ग महिला उम्मीदवारों के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को CSIR-CRRI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो आपको वेबसाइट पर पहले रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद, एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसका उपयोग आप आगे के आवेदन में करेंगे।
- रजिस्ट्रेशन के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी।
- आवेदन में मांगी गई आवश्यक दस्तावेज (जैसे फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) अपलोड करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।
- शुल्क भुगतान के बाद, आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।