फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Jobs: नई दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका, इस संस्थान में निकली जेएसए और स्टेनोग्राफर की ढरों नौकरियां

Tue, 22 Apr 2025 01:54 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR-CRRI Recruitment 2025: सीएसआईआर केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली ने जूनियर सचिवालय सहायक और जूनियर स्टेनोग्राफर के ढरों पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
CSIR-CRRI JSA Recruitment - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR-CRRI JSA Recruitment: केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI), नई दिल्ली द्वारा जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) और जूनियर स्टेनोग्राफर के कुल 246 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सुनहरा अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं।

विज्ञापन


सीएसआईआर केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) भर्ती 2025 के तहत कुल 246 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें 177 पद जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) और 69 पद जूनियर स्टेनोग्राफर के लिए आरक्षित हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड इस प्रकार है:

इस भर्ती के अंतर्गत जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष और जूनियर स्टेनोग्राफर पद के लिए 27 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी आदि के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट सीएसआईआर-सीआरआरआई के भर्ती नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।

जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। यह टाइपिंग दक्षता कंप्यूटर पर होनी चाहिए और चयन प्रक्रिया में इसका परीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन


जूनियर स्टेनोग्राफर पद के लिए भी अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इस पद के लिए स्टेनोग्राफर की दक्षता अनिवार्य है, जिसमें उम्मीदवार को शॉर्टहैंड और टाइपिंग दोनों में निपुणता होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में स्टेनोग्राफी कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।

विज्ञापन

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

सीएसआईआर केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) भर्ती 2025 के लिए परीक्षा शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है: सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीएच और सभी वर्ग महिला उम्मीदवारों के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को CSIR-CRRI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो आपको वेबसाइट पर पहले रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद, एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसका उपयोग आप आगे के आवेदन में करेंगे।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी।
  • आवेदन में मांगी गई आवश्यक दस्तावेज (जैसे फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) अपलोड करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।
  • शुल्क भुगतान के बाद, आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें