फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSBC Probation Constable 2025: सिपाही और कक्षपाल के 4128 पदों पर आज से करें आवेदन; 12वीं पास होना जरूरी

Mon, 06 Oct 2025 11:23 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CSBC Bihar Probation Constable 2025: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार की ओर से अधिसूचित मद्य निषेध सिपाही, चलंत सिपाही और कक्षपाल के 4128 पदों पर पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
CSBC Bihar Recruitment 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSBC Bihar Recruitment 2025: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार की ओर से मद्य निषेध सिपाही, चलंत सिपाही और कक्षपाल के 4128 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। आधिकारिक अधिसूचना केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार 5 नवंबर, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

CSBC Bihar Vacancy 2025: कुल 4128 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, गृह विभाग और परिवहन विभाग में कुल 4128 पदों को भरा जाएगा। इसमें मद्य निषेध सिपाही, चलंत सिपाही और कक्षपाल की रिक्तियां शामिल हैं। यह रिक्तियां मद्य निषेध सिपाही के 1603, कक्षपाल के 2417 और चलंत सिपाही के 108 पदों के लिए हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर, 2025 तक लिए जाएंगे।
 
पद का नाम रिक्तियों की संख्या
चलंत दस्ता सिपाही 2417
मद्य निषेध सिपाही 1603
कक्षपाल 108
कुल 4128
 
 
इन रिक्तियों में अनारक्षित के 1663, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 394, अनुसूचित जाति के 782, अनुसूचित जनजाति के 58, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 650, पिछड़ा वर्ग के 497 और पिछड़े वर्गों की महिलाओं के 84 पद शामिल हैं। 
विज्ञापन

CSBC Probation Constable Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

मद्य निषेध सिपाही, चलंत दस्ता सिपाही और कक्षपाल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आयुसीमा: मद्य निषेध सिपाही और चलंत दस्ता सिपाही के लिए आयुसीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, कक्षपाल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयुसीमा में छूट दी गई है। 

चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसे उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक परीक्षण
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेरिट सूची
 

100 रुपये आवेदन शुल्क

सभी अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे। परीक्षा पाठ्यक्रम केंद्रीय चयन पर्षद की वेबसाइट अभ्यर्थी केंद्रीय चयन पर्षद की वेबसाइट (https://csbc.bihar.gov.in/) पर जारी कर दिया गया है। आवेदन करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, निषेध विभाग टैब पर जाएं।
  • निषेध कांस्टेबल पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें