फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 Effect: सीएसबीसी ने स्थगित की कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा, जानिए कब आएगी नई तारीख

Tue, 18 Jan 2022 09:43 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय कांस्टेबल चयन आयोग (सीएसबीसी) ने एक नोटिस जारी करते हुए 28 जनवरी से 4 फरवरी, 2022 तक होने वाली बिहार कांस्टेबल भर्ती (विज्ञापन संख्या 05/2020 ) की शारीरिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
Bihar Police Constable PET 2022 Postponed - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी का असर अब सरकारी भर्ती परीक्षाओं पर साफ नजर आने लगा है। बीते सोमवार को ही बीपीएससी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी परीक्षा को स्थगित कर दिया था। अब केंद्रीय कांस्टेबल चयन आयोग (सीएसबीसी) ने भी एक नोटिस जारी करते हुए 28 जनवरी से 4 फरवरी, 2022 तक होने वाली बिहार कांस्टेबल भर्ती (विज्ञापन संख्या 05/2020 ) की शारीरिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों इस भर्ती की लिखित परीक्षा पास की थी और शारीरिक परीक्षा की तैयारी में लगे थे, वह सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट  csbc.bih.nic.in पर जाकर इस नोटिस को देख सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार आयोग ने अपरिहार्य कारणों से 28 जनवरी से 4 फरवरी, 2022 तक होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा को दोबारा 9 फरवरी, 2022 के बाद आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी और परीक्षा से जुड़े नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। आयोग ने इससे पहले शारीरिक परीक्षा के प्रवेश पत्र को भी जारी कर दिया है। अब नए प्रवेश पत्र कब जारी होंगे इस लेकर आयोग ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग आधिकारिक वेबसाट पर नए प्रवेश पत्र जारी करेगा। 

8415 पदों पर होनी है भर्तियां
केंद्रीय कांस्टेबल चयन आयोग (सीएसबीसी) द्वारा इस परीक्षा के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 8415 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानी हैं। यह भर्ती राज्य के विभिन्न विभागों के लिए होगी। इस भर्ती का आधार लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें