21 जुलाई से शुरू होगा पंजीकरण
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू होकर 20 अगस्त, 2025 तक चलेगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं पास या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।
आयुसीमा
अभ्यर्थी की उम्र की गणना मैट्रिक अथवा समकक्ष परीक्षा के प्रमाण-पत्र में अंकित जन्म तिथि के आधार पर की जायेगी। कट ऑफ तिथि के अनुसार अभ्यर्थियों की उम्र सीमा आरक्षण कोटिवार निम्न रहेगी :
- गैर आरक्षित कोटि के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष;
- पिछड़ा वर्ग कोटि एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष;
- पिछडा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग कोटि की महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष;
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कोटि के सभी अभ्यर्थियों तथा Transgender कोटि के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष।
बिहार पुलिस संगठन में चालक सिपाही के पद पर पूर्व में अथवा पूर्व से संविदा नियोजित अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में संविदा नियोजन की अवधि तक की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा मेरिट सूची का आधार नहीं होगी। लिखित परीक्षा केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अर्हक होगी और शारीरिक दक्षता परीक्षा मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के लिए अर्हक होगी।
आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 180 रुपये और अन्य उम्मीदवारों के लिए 675 रुपये है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए।
आधिकारिक नोटिस यहां देखें...