फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BTSC Staff Nurse: 30 जुलाई से तीन अगस्त के बीच होगी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा; 11,389 पदों पर होनी है नियुक्ति

Thu, 17 Jul 2025 04:15 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BTSC Staff Nurse Recruitment Exam: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा की तिथियों का एलान कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 30, 31 जुलाई, 1 और 3 अगस्त को किया जाएगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BTSC Staff Nurse Recruitment Exam Date: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2025 की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। बिहार के स्वास्थ्य विभाग में 11,389 पदों को भरने के लिए इस भर्ती अभियान में बड़ी संख्या में नर्सिंग के अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। इन अभ्यर्थियों को अब परीक्षा में शामिल होना होगा।

विज्ञापन


16 जुलाई 2025 को जारी नोटिस के अनुसार, बीटीएससी ने स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आधिकारिक समय सारिणी प्रकाशित कर दी है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 30 जुलाई, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2025 को प्रतिदिन दो पालियों में और 3 अगस्त 2025 को एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा बिहार के कई केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए btsc.bihar.gov.in. पर नजर बनाकर रखें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

BSTC Staff Nurse Vacancy: रिक्ति विवरण

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने विभिन्न श्रेणियों में स्टाफ नर्स के 11,389 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें शामिल हैं:
  • महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण।
  • विकलांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित सीटें।
  • स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों के लिए कोटा।

बीटीएससी स्टाफ नर्स परीक्षा की प्रभावी तैयारी के लिए उम्मीदवारों को एग्जाम पैटर्न से अच्छी तरह वाकिफ होना चाहिए। यह परीक्षा एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षण मोड में होगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक होगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय आवंटित किया गया है। परीक्षा को चार मुख्य खंडों में विभाजित किया गया है:
  • सामान्य जागरूकता
  • विश्लेषणात्मक क्षमता
  • अंकगणित
  • नर्सिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें