CSBC Constable Recruitment: इतने पदों पर होनी है भर्ती
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार की ओर से जारी की गई निषेध कांस्टेबल भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 76 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो फेज में किया जाएगा। पहला लिखित परीक्षा और दूसरा शारीरिक परीक्षा के माध्यम से। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। उम्मीदवार इस बात का खास ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में होंगे। आवेदन के पश्चात आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना बिल्कुल न भूलें।
CSBC Constable Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए। वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।
CSBC Constable Recruitment: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे निषेध कांस्टेबल के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।