फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार पुलिस परीक्षा 2021: फायरमैन पदों के लिए होने वाला एग्जाम स्थगित

Wed, 12 May 2021 04:42 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने बिहार पुलिस फायरमैन परीक्षा को स्थगित कर दिया है। 
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने 2021 की बिहार पुलिस फायरमैन परीक्षा को स्थगित कर दिया है। फायरमैन परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस के जरिए की गई है। गौरतलब है कि बिहार पुलिस फायरमैन एग्जामिनेशन का आयोजन 6 जून को होना था, लेकिन अब यह परीक्षा स्थगित हो गई है। परीक्षा के स्थगित होने को लेकर जारी नोटिस अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-भारतीय स्टेट बैंक: 5 हजार से ज्यादा नौकरियों के लिए जल्द करें आवेदन

यह भर्ती परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित की गई है। हालांकि, अभी सीएसबीसी की तरफ से परीक्षा की नई तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि फायरमैन परीक्षा की संशोधित तिथि जल्द ही जारी होगी। बिहार पुलिस फायरमैन परीक्षा के जरिए 2380 फायरमैन के पदों को भरा जाना था। इन रिक्तियों में से 957 रिक्तियां जनरल कैटिगिरी और 238 रिक्तियां ईडब्ल्यूएस के लिए थी। वहीं, एसी अभ्यर्थियों के लिए 378 रिक्तियां, एसटी के लिए 23 रिक्तियां और ओबीसी के लिए 268 रिक्तियां थी। जबकि, 97 रिक्तियां ओबीसी कैटिगिरी में महिलाओं के लिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीधी भर्ती: बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, नर्सिंग ऑफिसर सहित 700 पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया


इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हुई थी जो कि 25 मार्च तक चली थी। उसके बाद 6 जून को परीक्षा निर्धारित की गई थी। लेकिन, अब परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से कई भर्ती परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें