CSBC BP Constable Re-exam Schedule out: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल, बिहार (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। अधिसूचना के अनुसार परीक्षा अब 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त, 2024 को आयोजित की जाएगी।
इससे पहले, परीक्षा अक्तूबर 2023 में आयोजित की जानी थी। हालांकि, परीक्षाओं में कदाचार की रिपोर्ट के कारण परीक्षाएं अगली सूचना तक रद्द कर दी गईं थी।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 21,391 पुलिस कांस्टेबल पदों को भरना है। अधिसूचना के अनुसार प्रत्येक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड क्रमिक रूप से जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन सुबह 9.30 बजे अपने संबंधित केंद्रों पर रिपोर्ट करना आवश्यक है।