फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 24 Feb 2021 11:04 PM IST
संजीव कुमार झा जॉब डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) (CSBC) के आधिकारिक वेबसाइट पर आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि कुल 8,415 रिक्तियों को भरने के लिए केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) की ओर से 14 और 21 मार्च को दो पालियों में इस लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा।

विज्ञापन


अभ्यर्थी अपना ई-एडमिट कार्ड सीएसबीसी की वेबसाइट http://www.csbc.bih.nic.in/ पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। सीएसबीसी ने सलाह दी है कि अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें। एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। आवंटित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ अपना एक वैध फोटो पहचान-पत्र जैसे-मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, डीएल, पैन कार्ड या आधार कार्ड भी दिखाना होगा।

लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर सीएसबीसी उम्मीदवारों का चयन करेगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और परीक्षा में प्रश्न का मानक इंटरमीडिएट (कक्षा 10 + 2) स्तर का होगा। परीक्षा में दो घंटे का समय दिया जाएगा जिसमें 100 प्रश्न होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा में कट ऑफ अंक 30 फीसदी अंक है। 30 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट नहीं माना जाएगा। लिखित परीक्षा केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एक अर्हकारी परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें