फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ खेल कोटा भर्ती: आयु सीमा के नियम बदले, जन्मतिथि की सीमा में बदलाव, अब ये उम्मीदवार भी कर सकेंगे आवेदन

Thu, 15 Oct 2026 01:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

सीआरपीएफ ने स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा से जुड़ा संशोधित नोटिस जारी किया है। जन्मतिथि की सीमा बदली गई है। नए नोटिस के मुताबिक अब जन्मतिथि की सीमा जनवरी की जगह अगस्त से तय होगी। भर्ती में हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के कुल 521 पद हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 11 नवंबर है। 
 
विज्ञापन
CRPF Constable Sports Quota Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा से जुड़े नियम में बदलाव किया है। नए नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जन्मतिथि की सीमा में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पहले क्या था नियम, अब क्या हुआ बदलाव?

पहले उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2003 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए था। संशोधित नियम के अनुसार, उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 2003 से 1 अगस्त 2008 के बीच होना चाहिए।

इस भर्ती के तहत कुल 521 पद भरे जाने हैं। इनमें हेड कांस्टेबल (जीडी) के 182 और कांस्टेबल (जीडी) के 339 पद शामिल हैं। आवेदन की प्रक्रिया 12 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 11 नवंबर 2026 है।

CRPF भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम
तारीख
मूल भर्ती विज्ञापन
17 सितंबर 2026
संशोधित आयु सीमा का नोटिस
13 अक्तूबर 2026
आवेदन शुरू
12 अक्तूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख
11 नवंबर 2026

हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पद के लिए योग्यता क्या है?

हेड कांस्टेबल (जीडी)
  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
  • पूर्व सैनिकों के लिए निर्धारित सैन्य योग्यता लागू होगी।
  • उम्मीदवार को विज्ञापन में तय खेल प्रतियोगिताओं और उपलब्धियों से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होंगी।
  • इसमें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भागीदारी और कुछ निर्धारित प्रतियोगिताओं में पदक या स्थान हासिल करने जैसी योग्यताएं शामिल हैं।

कांस्टेबल (जीडी)
  • उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है।
  • उम्मीदवार को विज्ञापन में बताई गई राष्ट्रीय या अन्य मान्य खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी या उपलब्धियों से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होंगी।
  • निर्धारित प्रतियोगिताओं में पदक या स्थान हासिल करने और संबंधित टीम का प्रतिनिधित्व करने के नियम लागू होंगे।

खेल उपलब्धियों की पात्रता प्रतियोगिता और पद के अनुसार अलग हो सकती है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में संबंधित खेल की शर्तें जांच लें।

यह भी पढ़ें: सीआरपीएफ कांस्टेबल के 521 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास खिलाड़ियों के लिए मौका, कितना है आवेदन शुल्क?

लिखित परीक्षा नहीं, इन चरणों से होगा चयन

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल नहीं है। उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:
  • पहचान की जांच
  • दस्तावेजों का सत्यापन
  • शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
  • खेल परीक्षण
  • मेडिकल जांच
  • रिव्यू मेडिकल जांच, जहां लागू हो

उम्मीदवारों का चयन खेल उपलब्धियों और भर्ती नियमों के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

CRPF Sports Quota Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in या crpf.gov.in पर जाएं।
  • स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 से संबंधित लिंक खोलें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • खेल उपलब्धियों से संबंधित विवरण दर्ज करें।
  • मांगे गए दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • लागू होने पर आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म में भरी गई जानकारी जांचकर सबमिट करें और उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें