फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF Admit Card 2023: आज जारी होगा सीआरपीएफ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Wed, 15 Feb 2023 04:13 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CRPF Admit Card 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर होने वाली भर्ती का एडमिट कार्ड आज जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
crpf Admit Card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CRPF Recruitment 2023 Admit Card:  केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पदों पर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 15 फरवरी 2023 को जारी करेगा। 

विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक (स्टेनो) और हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in और crpfindia.com के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
   

परीक्षा विवरण

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी जो 22 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में एक पेपर होगा जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे, जिसे डेढ़ घंटे में हल करना होगा। परीक्षा में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, कौशल परीक्षा, पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी।

बता दें कि इन पदों के लिए 04 जनवरी, 2023 से 31 जनवरी 2023 तक सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया चली थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1458 पदों को भरना है, जिनमें से 143 रिक्तियां एएसआई (स्टेनो) के पद के लिए और 1315 हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए हैं।
 
विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड 

  • सबसे पहले सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
  • सीआरपीएफ एएसआई और एचसी एडमिट कार्ड 2022 लिंक दबाएं और एक नया पेज खुल जाएगा।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें