फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPRI Recruitment: केंद्रीय विद्युत मंत्रालय में ITI-डिप्लोमा, डिग्री वालों के लिए भर्ती; 25 मई तक करें आवेदन

Mon, 05 May 2025 06:05 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CPRI Recruitment 2025: केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। कुल 44 पदों पर नियुक्ति की जानी है। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ये भर्तियां आईटीआई, 3-वर्षीय डिप्लोमा और स्नातक की डिग्री वालों के लिए हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CPRI Recruitment 2025: केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (CPRI) में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती निकली है। इसमें असिस्टेंट, लाइब्रेरियन और ट्रांसलेटर के पद शामिल हैं। कुल 44 पदों पर भर्ती की जानी है। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cpri.res.in. पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई, 2025 है।

विज्ञापन

CPRI Vacancy Details 2025: 44 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 44 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसमें साइंटिफिक असिस्टेंट, इंजीनियरिंग असिस्टेंट, टेक्नीशियन ग्रेड-1, असिस्टेंट ग्रेड II, असिस्टेंट लाइब्रेरियन और जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के पद शामिल हैं। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
  • साइंटिफिक असिस्टेंट 04
  • इंजीनियरिंग असिस्टेंट 08
  • तकनीशियन ग्रेड 106
  • जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर 01
  • असिस्टेंट ग्रेड II 23
  • असिस्टेंट लाइब्रेरियन 02
विज्ञापन

CPRI Recruitment Eligibility: पात्रता मानदंड

  • वैज्ञानिक सहायक (Scientific Assistant) के लिए उम्मीदवार के पास रसायन विज्ञान में प्रथम श्रेणी से बीएससी डिग्री होनी चाहिए।
  • इंजीनियरिंग सहायक के लिए प्रथम श्रेणी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
  • तकनीशियन ग्रेड-1 के लिए इलेक्ट्रिकल में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए आवेदक के पास डिग्री होनी चाहिए, जिसमें हिंदी या अंग्रेजी इलेक्टिव विषय के तौर पर हो।
  • सहायक ग्रेड-2 के लिए उम्मीदवार के पास प्रथम श्रेणी में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीबीएम, बीसीए की डिग्री होनी चाहिए।
  • सहायक लाइब्रेरियन के लिए आवेदक के पास लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा के साथ डिग्री होनी चाहिए।
  • आयुसीमा: विभिन्न पदों के लिए आयुसीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। आयुसीमा 28 से 35 वर्ष तक निर्धारित है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पात्रता मानदंड और आयुसीमा से संबंधित विस्तृत और स्पष्ट जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें