CCIL Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 93 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 6 रिक्तियां प्रबंधन प्रशिक्षु (विपणन) (Management Trainee (Marketing) के लिए हैं, 6 रिक्तियां प्रबंधन प्रशिक्षु (लेखा) (Management Trainee (Accounts) के लिए हैं और 81 रिक्तियां जूनियर वाणिज्यिक कार्यकारी (Junior Commercial Executive) के पद के लिए हैं।
CCIL Recruitment 2023 आयु सीमा
कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 24 जुलाई 2023 से की जाएगी। साथ ही आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
CCIL Recruitment 2023 आवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क और 500 रुपये का सुविधा शुल्क मिलाकर कुल 1500 रुपये देना होगा, जबकि एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक,पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 500 रुपये का सिर्फ सूचना शुल्क देना होगा।