10 पास है योग्यता
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में इस अभियान का लक्ष्य कुल 458 कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) की रिक्तियों को भरना है। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास या समकक्ष डिग्री वाले युवा उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उनके पास वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
ITBP Constable Recruitment आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 26 जुलाई 2023 को 21 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
ITBP Constable Recruitment 6 चरणों में चयन प्रक्रिया
आईटीबीपी कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया छह चरणों में पूरी की जाएगी। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के बाद शारीरिक मानक परीक्षण (PST), लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, ड्राइविंग टेस्ट और अंतिम चरण मेडिकल परीक्षा है।
ITBP Constable Recruitment वेतनमान
आईटीबीपी कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) भर्ती 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का वेतन पैकेज लेवल- 3 के तहत 21700 रुपये से 69100 रुपये के बीच का है।.